{"_id":"5a524f7c4f1c1b48198b56bd","slug":"robbers-looted-cabenate-minster-gas-egency-employee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर साढ़े चार लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर साढ़े चार लाख लूटे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी का साढ़े चार लाख रुपया रविवार की शाम को करीब सात बजे लूट लिया गया। बदमाशों ने अडूकी गोदाम से कैश लेकर आ रहे बाइक सवार कर्मचारी को गोली मारी और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। हाईवे थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी तिराहे पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई है।
दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की श्रीकृष्ण गैस सर्विस के नाम से धौलीप्याऊ पर एजेंसी है। इस एजेंसी पर मांट के गांव बेसमां निवासी लोकमन (28) पुत्र चेतराम नौकरी करता है। रविवार की देरशाम को लोकमन भरतपुर मार्ग पर अडूकी में स्थित गोदाम से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लेकर गैस एजेंसी पर आ रहा था।
बाइक सवार लोकमन जब हाईवे थाना क्षेत्र में चंद्रपुरी तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। लोकमन ने विरोध किया तो उसके कमर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीना और फरार हो गए। घायल लोकमन को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री भी नयति अस्पताल पहुंच गए। वहीं शाम को हुई वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने जताई नाराजगी
प्रदेश के दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में गैस एजेंसी के कर्मचारी से हुई लूट पर नाराजगी जताई है। कर्मचारी के साथ हुई लूट की खबर पर अपने समर्थकों के साथ खुद कैबिनेट मंत्री नयति पहुंचे। पुलिस अफसरों को तत्काल खुलासे को कहा।