फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways

रोडवेज कर्मियों ने फिर लगाया हाईवे पर जाम

Sun, 21 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
roadways
रोडवेज बस से सवारियां उतारने का विरोध करने पर शनिवार सुबह प्राइवेट बस के स्टाफ ने चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए भदावर बस स्टेशन बाह के कर्मचारियों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 बता दें कि आगरा-बाह स्टेट हाईवे पर डग्गामार बसों के संचालन को लेकर रोडवेज कर्मी कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बाद भी डग्गामार वाहनों के संचालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है। पुलिस प्रशासन की ढिलाई से प्राइवेट बस संचालकों के हौसले बुुलंद हैं। शनिवार की सुबह बस अड्डे पर खड़ी बस से प्राइवेट बस के स्टाफ ने जबरन सवारियां उतारना शुरू कर दिया। इसका बस के चालक-परिचालक ने विरोध किया। इस पर हुए विवाद के बाद प्राइवेट बस के स्टाफ ने रोडवेज कर्मियों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने हाईवे पर आड़ी तिरछी बसें लगाकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे रहे जाम के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रोडवेज कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार कड़ी कार्रवाई नहीं हुुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
बसों के समय परिवर्तन का विरोध, एआरएम को ज्ञापन
बाह। आगरा-नोएडा के बीच सुबह-शाम चलने वाली बसों के समय में परिवर्तन करने का विरोध शुरू हो गया है। स्कार्पियो ग्रुप सामाजिक संस्था ने एआरएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि समय परिवर्तन होने से आगरा और बाह के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्री प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कारोबारियों और सर्विसमैनों को हो रही है। उन्होंने पुराना समय ही रखने की मांग की है। इस मौके पर दीपक सिंह भदौरिया, सुनील भदौरिया, नीरज जैन, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रामेन्द्र कुमार, दीपेश भदौरिया, हरीशंकर त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, गौरव जैन, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed