{"_id":"580280cf4f1c1bd875291971","slug":"reilway-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर चलीं तलवारें एक यात्री हुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट स्टेशन पर चलीं तलवारें एक यात्री हुआ घायल

Updated Sun, 16 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
first rail track roorkee
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार की सुबह सचखंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चढ़ने को लेकर अमृतसर के दो व्यक्तियों का अमृतसर के दंपति से विवाद हो गया। इस पर गुस्साए दोनों व्यक्तियों ने तलवार से दंपति पर हमला किया। पति के हाथ में तलवार लगी, वह घायल हो गया। स्टेशन पर चीखपुकार मच गई। जीआरपी ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
वाकया सुबह सवा दस बजे का है। अमृतसर के रहने वाले जसवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ आगरा में रहने वाले बेटे से मिलकर सचखंड एक्सप्रेस से लौटने की तैयारी में थे। जैसे ही गाड़ी प्लेटफार्म पर आकर रुकी, वह पत्नी के साथ कोच में चढ़ने लगे। इसी बीच अमृतसर के सरदार हैप्पी सिंह व महंगा सिंह से उनका विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि हैप्पी सिंह ने तलवार निकालकर लहराई और जसवीर को जान से मारने के लिए उसके हाथ पर प्रहार कर दिया। इससे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। आरपीएफ स्टेशन से नदारद थी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी कैंट प्रभारी ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। इस मामले में जसवीर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट प्रभारी का कहना है कि दोनों को जेल भेजा गया है।