{"_id":"5981f3614f1c1bc93b8b4e13","slug":"real-story-of-girl-kidnaped-from-mathura-is-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के अपहरण पर बवाल का ये सच आया सामने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के अपहरण पर बवाल का ये सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में हाईवे से सटी कालोनी निवासी छात्रा का तीन जुलाई को अपहरण नहीं हुआ था। दसवीं में कम नंबर आने पर मां बाप ने डांटा तो वह घर छोड़कर दिल्ली चली गई थी। वहां सड़क हादसे का शिकार होकर सरकारी अस्पताल में पहुंच गई।
उपचार के बाद दिल्ली निवासी चालक उसे अपने घर ले गया और परिवार के लोगों को फोन कर बेटी के सकुशल होने की खबर दी। बुधवार को मथुरा पुलिस ने उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 10वीं में कम नंबर आने पर छात्रा को परिजनों ने डांटा था। उससे क्षुब्ध होकर वह घर से तो स्कूल के लिए निकली लेकिन स्कूल न जाकर ट्रेन से दिल्ली पहुंच गई। वहां सड़क पार करते वक्त हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली के सीलमपुर स्थित सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चला।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले चालक शाहिद उसे अपने घर ले गया। छात्रा पर दबाव बनाकर उससे परिजनों का नंबर लिया। माता पिता को फोन कर शाहिद ने उनकी बेटी के सकुशल होने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस किशोरी को बुधवार की सुबह दिल्ली से मथुरा ले लाई।

यह है मामला
तीन जुलाई को छात्रा को उसके पिता ने स्कूल जाने के लिए एक बैटरी वाले ऑटों में बैठाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। छात्रा की बरामदगी न होने पर लोगों ने चार जुलाई को हाईवे को दो घंटे जाम कर दिया था। कानून व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी।
पुलिस छात्रा के कई साथियों को पकड़कर पूछताछ की। चंडीगढ़, पुणे एवं कश्मीर तक छात्रा की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। मामले में सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह का कहना है कि हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जाएगी।