फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ravan

रावण की दुहाई शोभायात्रा के बाद फायरिंग, दहशत

Thu, 01 Oct 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 01 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ravan
रावण की दुहाई शोभायात्रा निकलने के कुछ देर बाद पीपल मंडी तिराहे पर छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने पर कुछ युवकों ने तंबाकू कारोबारी सौरभ और अमित पर हमला बोल दिया। दो राउंड फायर भी किए। भीड़ जुटने पर वे भाग निकले। जानकारी पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ कोतवाली मनीषा सिंह फोर्स के साथ पहुंची।
विज्ञापन

रावण की दुहाई शोभायात्रा रात तकरीबन नौ बजे पीपल मंडी से गुजर रही थी। तब अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद थे। सौरभ ने पुलिस को बताया कि चित्ती खाना के कुछ युवक उनकी दुकान के सामने खड़े होकर छेड़खानी कर रहे थे। इन युवकों से उनका पुराना विवाद भी है। उनके विरोध करने पर वे चले गए। तकरीबन एक घंटे बाद साथियों के साथ कार में आए और उन पर हमला बोल दिया। फायरिंग की। लोगों के घेरने पर भाग निकले। सीओ मनीषा सिंह का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फायरिंग की भी पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। वहीं जानकारी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी आ गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed