फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raped of 12-year old girl in agra

किराएदार की 12 साल की बेटी से दुराचार

Wed, 02 Mar 2016 01:05 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Wed, 02 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
raped of 12-year old girl in agra
न्यू आगरा क्षेत्र की एक बस्ती में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे मकान मालिक के 22 वर्षीय बेटे ने किराएदार की 12 साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। उसकी मां के अचानक पहुंच जाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

महिला के तीन बच्चे हैं। रेप का शिकार बनी बच्ची दूसरे नंबर की है। वह घर पर अकेली थी। उसके दोनों भाई बहन घर के बाहर खेल रही थी। मां जूता कारखाने में काम करने गई थी। आरोपी एत्माद्दौला में एक दुकान पर काम करता है। लेकिन सिर पर दरिंदगी सवार होने के चलते दुकान से आ गया था।
विज्ञापन

उसे मालूम था कि स्कूल से आ जाने के बाद किराएदार महिला के बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। आरोप है कि उसने धोखे से बच्ची को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ रेप किया। तभी बच्ची की मां किसी काम से वहां पहुंच गई। उसने बच्ची के न मिलने पर उसे तलाश किया और कमरे में झांककर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कपड़े उतरे हुए थे। मां को देखते ही वह चिल्लाने लगी। उसे धमकी देकर चुप किया गया था। आरोपी भाग निकला। इसकी सूचना पर न्यू आगरा पुलिस पहले एत्माद्दौला में उस दुकान पर पहुंची, जहां पर काम करता है। वहां से उसके मोबाइल का नंबर लिया। उसकी लोकेशन ट्रेस करके थोड़ी देर में ही उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा थाना ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई है। महिला तीन महीने पहले ही आरोपी के घर किराए पर रहने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed