{"_id":"57ae23504f1c1bee07ee5db8","slug":"raped-by-ttenager-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म की वारदात से हड़कंप मच गया। किशोरी को घर के पास से चार युवक अगवा कर एक खंडहर मकान में ले गए। वहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में तलाश करते आए परिवारीजनों को देखकर युवक भाग गए। घटना की सूचना पर एत्माद्दौला थाना पुलिस पहुंच गई। किशोरी का मेडिकल कराया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घटना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित सरकारी आवासों की है। 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात करीब 8:30 बजे घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में नगला मोहनलाल निवासी बिट्टू, कलुआ, गटुआ उर्फ कन्हैया और गोपाल उसे अगवा कर लिया। चारों उसे 200 मीटर दूर स्थित एक खंडहर मकान में ले गए। हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। तीन युवक बाहर पहरा देते रहे, जबकि बिट्टू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। रात 11:30 बजे लोग खंडहर मकान की तरफ गए तो उन्हें देख एक युवक भाग निकला। उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद अन्य युवक भी भाग निकले। परिवारीजन जब मकान में पहुंचे तो किशोरी घायल अवस्था में पड़ी थी। रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना दी। मकान के एक कमरे से किशोरी के कपड़े बरामद किए। शौचालय के पास सीढ़ी पर किशोरी का हेयरबैंड और कुंडल बरामद मिला। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर लोगों ने हंगामा कर आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दबिश देकर कन्हैया को पकड़ लिया। एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।