{"_id":"596f7b534f1c1b63068b45c7","slug":"rape-victim-tried-to-suicide-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से भगाई गई दुष्कर्म पीड़िता ने बदनामी के डर से उठाया ये कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से भगाई गई दुष्कर्म पीड़िता ने बदनामी के डर से उठाया ये कदम
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
suicide attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में दुष्कर्म की शिकायत लेकर गई पीड़िता को दुत्कारे जाने के बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिवारीजनों ने उसे बचा लिया और अस्पताल ले गए। इसके पहले पीड़िता ने बदनामी के डर से जान देने के लिए शिकोहाबाद नहर में छलांग लगा दी थी। यहां गोताखोरों ने उसे बचा लिया।
पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला को गांव के ही लोगों ने अगवा कर लिया था। उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की गई तो आरोपियों ने बताया कि पीड़िता शिकोहाबाद स्थित आश्रम पर है। परिवारीजन पीड़िता को घर ले आए। बदनामी के डर से पीड़िता कई दिनों तक घर से नहीं निकली।
दो दिन पहले पीड़िता ने शिकोहाबाद नहर में छलांग लगा दी। मंगलवार को परिवारीजन पीड़िता को लेकर मटसैना थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया और पीड़िता को थाने से भगा दिया। इधर बुधवार को पति के काम पर चले जाने के बाद पीड़िता ने सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान घर पर बच्चे रह गए थे। महिला को फांसी के फंदे पर लटका देख बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। महिला को अस्पताल लेकर आए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मटसैना का कहना है कि मंगलवार को पीड़िता थाने नहीं आई थी और न ही कोई तहरीर दी गई है। यदि पीड़िता ने दुष्कर्म के बाद बदनामी के डर के चलते आत्महत्या की कोशिश की है तो पति से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मामले में एसएसपी फिरोजाबाद अजय कुमार का कहना है कि महिला के परिवारीजनों द्वारा गए आरोपों की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराई जाएगी। यदि पीड़िता के परिवारीजनों के आरोप जांच के दौरान सही पाए जाते है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।