फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rap, lover

पिता ने नहीं, प्रेमी ने किया था दुष्कर्म

Mon, 04 Apr 2016 01:43 AM IST
पिता ने नहीं, प्रेमी ने किया था दुष्कर्म
पिता ने नहीं, प्रेमी ने किया था दुष्कर्म Updated Mon, 04 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
rap, lover
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
शाहगंज क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डा. ज्योति सिंह को पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पूर्व उसने पुलिस को दिए बयान में पिता पर यह आरोप लगाया था। पुलिस पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

डा. ज्योति सिंह रविवार को पीड़िता से मिलने पंचशील आश्रय गृह पहुंची। पीड़िता ने बताया कि दोषी पिता नहीं, बल्कि उसका प्रेमी है। क्षेत्र के ही जूता कारीगर युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का वायदा करके चुप कर दिया। गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह उसे छोड़कर दिल्ली भाग गया। तकरीबन दो महीने से उससे बात नहीं हो सकी है। वह घरवालों से गर्भवती होने की बात छिपाती रही। मगर, महिलाओं को पता चला और मोहल्ले में बात फैल गई। लोगों ने पिता पर शक किया। उनकी पिटाई भी कर दी। डर के कारण उसने कुछ नहीं कहा। उसने कहा कि डीएनए जांच कराकर इसका पता किया जा सकता है। मां की मौत कई साल पहले हो गई थी। पिता ने दूसरी शादी भी नहीं की। वह दोषी नहीं हैं। इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने एसपी क्राइम को दोबारा जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कानपुर या लखनऊ में होगी शिफ्ट
डा. ज्योति सिंह ने बताया कि पीड़िता छह माह की गर्भवती है। उसमें खून की कमी है। सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए उसे कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है। इसलिए वह लखनऊ या कानपुर के अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए प्रयास करेंगी। उधर, मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता दिलाने के भी प्रयास किए जाएंगे। दूसरे आश्रय गृह में रखने के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed