फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ransacked in Sole trader shop

सोल व्यापारी की दुकान में  तोड़फोड़, लूट की कोशिश

Sat, 16 Apr 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 16 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
ransacked in Sole trader shop
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
आगरा। सदर भट्ठी स्थित सोल व्यापारी गौरव सचदेवा की दुकान में शुक्रवार शाम को तगादा करने आए जूता व्यापारी और उसके साथियों ने तोड़फोड़ कर दी। गल्ले से रकम लूटने का प्रयास किया। व्यापारी और कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

भीड़ जुटने पर हमलावर तीन बाइक छोड़कर भाग गए। घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा नेता विजय शिवहरे ने मौके पर जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


खंदारी निवासी गौरव सचदेवा ने पुलिस ने बताया कि ढोलीखार निवासी जूता व्यापारी इमरान उससे सोल खरीदता है। उसने माल का आर्डर दिया था। किसी कारणवश माल नहीं जा सका। शुक्रवार शाम को गौरव दुकान पर बैठे थे। तभी इमरान 10-12 साथियों के साथ पहुंचा। रुपयों का तगादा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उससे विवाद होने लगा। इमरान और उसके साथियों ने दुकान में लगा शीशा तोड़ दिया। कर्मचारियों और उसकी पिटाई कर दी। एक साथी ने गल्ले में रखी रकम लूटने की कोशिश की। चीखपुकार पर आए आसपास के दुकानदारों को देख हमलावर अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर सीओ कोतवाली मनीषा सिंह फोर्स के साथ पहुंची। गौरव की तहरीर पर इमरान, सिंधू, उसके दो भाई और दो भतीजों सहित 6-7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो कर्मचारी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed