{"_id":"58a9eb1f4f1c1b1730d8401f","slug":"rajnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज नगर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज नगर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव

Updated Mon, 20 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
राज नगर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना लोहामंडी के राजनगर में खेलने के दौरान बच्चों के बीच मामूली मारपीट के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले मेें अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर बलवाई भाग खड़े हुए।
घटना रात तकरीबन सवा नौ बजे की है। बताया गया है कि राज नगर में नाले के पास कुछ किशोर खेल रहे थे। किसी बात पर उनमें विवाद होने लगा। एक किशोर को दूसरे किशोर ने पीट दिया। पिटने वाले किशोर ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग निकल आए। मारपीट करने वाले बच्चों के घरवाले भी आ गए। उनमें गालीगलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। मोहल्ले में लोग घरों में दुबक गए। तकरीबन आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी आ गई। पुलिस के पहुंचने पर बलवाई भाग खड़े हुए। सूचना पर सीओ लोहामंडी फोर्स के साथ पहुंच गए। मगर, लोग सामने नहीं आए। पथराव में चार लोग घायल हुए। इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर, तहरीर नहीं मिलती है तो पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।