ट्रैक पर मिली रेलवे के सेक्शन आफिसर की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कालोनी, ईदगाह के ई ब्लॉक निवासी राम कुमार बेटी को छोड़ने के लिए कार से कैंट रेलवे स्टेशन गए थे। वह गाजियाबाद जा रही थी। उसे ट्रेन में बिठाने केबाद वापस घर आ गए। कार खड़ी की और सुबह की सैर पर निकल गए। थोड़ी देर बाद ही घर पर सूचना पहुंची कि उनका शव नगला छउआ के पास रेलवे लाइन पर पड़ा है।
परिवार के पांव तले जमीन खिसक गई। रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अंदाजे से कह दिया कि उनकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई होगी। जबकि परिवार का कहना है कि शव देखकर ऐसा नहीं लगता है। इस पर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो जाएगी।
तालाब में मिला जूता कारीगर का शव
आगरा। शाहगंज के नगला मोहन के जूता कारीगर बंटू (35) का शव घर के पास ही तालाब में पड़ा मिला। तालाब रेल लाइन के पास है। वह सुबह घर से निकले थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह साफ हो सकेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उधर, जगदीशपुरा में फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।