फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway protection force arrested a thief in mathura

शराब के रुपयों के लिए ये फेल कर रहा था रेलवे के सिग्नल

Wed, 12 Jul 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 12 Jul 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
railway protection force arrested a thief in mathura
arrest - फोटो : demo pic
मथुरा जंक्‍शन और आउटर के आसपास लगातार फेल रहे रेलवे सिग्नल की बड़ी वजह आरपीएफ ने पता कर ली है। रेलवे पुलिस ने एक युवक को पकड़ा और उसने जो पुलिस के सामने कबूल किया वह बात वाक‌ई हैरान करने वाली है। युवक ने बताया कि वह अपने नशे का खर्चा निकालने के लिए रेलवे के सिग्नल फेल कर रहा था।  
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा जंक्शन, आउटर व आसपास के रेल ट्रैक के सिग्नल किसी तकनीकी खराबी से फेल नहीं हो रहे थे। एक युवक शराब के नशे का शौक पूरा करने को सिग्नल से तांबे का तार चोरी कर कबाड़ी को बेच रहा था। आरपीएफ ने बुधवार को सिग्नल के तार चुराने वाले को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि रेलवे जंक्शन, आउटर व आसपास सिग्नल को लगे तांबे के तार काट लिए जाते थे। इससे सिग्नल फेल हो जाता था। इस मामले में चौमुंहा निवासी टीकम सिंह को दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर कबाड़ी के यहां से रेलवे का 60 फुट लंबा तांबे का तार बरामद किया है। टीकम ने बताया कि वह शराब का आदी है, शराब के रुपये जुटाने के लिए वह सिग्नल का तांबे का तार काटकर कबाड़ी को बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed