फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   put the woman in the flesh trade in agra

जिस नर्क से युवती को निकाला, इस चूक से फिर पहुंच गई वहीं

Thu, 25 Jan 2018 03:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Jan 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
put the woman in the flesh trade in agra
Gang-rape
आगरा में लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र से लापता हुई दो युवतियों में से एक के बारे में पता चल गया है कि वह फिर से देह व्यापार में उतार दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी रेखा शर्मा ने बताया कि छह फरवरी 2017 को जब युवती को यहां लाया गया था। तब काउंसलर ने उसे अस्पताल भेजा था, लेकिन वह दरगाह जाने की बात कहकर भाग गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद अब पता चला कि वह देह व्यापार में धकेल दी गई है। उसे इसी धंधे से निकाला गया था। वह कई दिनों तक आशा ज्योति केंद्र के रेस्ट रूम में ही ठहरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कई बार उसे बाहर ले जाया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि वह वापस देह व्यापार के धंधे में नहीं जाना चाहती थी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह पाया गया है कि युवती को फिर से देह व्यापार कराया जा रहा है। इस मामले में दो काउंसलर्स की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। उन्हें कुछ दिन पहले लखनऊ तलब किया गया था, वहां से उन्हें चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed