{"_id":"59ea2f7b4f1c1b8e698b6a26","slug":"pune-woman-is-being-sold-in-agra-by-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस्म की मंडी में बेच गया पुणे की युवती को ब्याहकर लाने वाला प्रेमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस्म की मंडी में बेच गया पुणे की युवती को ब्याहकर लाने वाला प्रेमी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली युवती को उसके प्रेमी ने शादी के हसीन सपने दिखाकर बदनाम बस्ती में बेच दिया। आगरा के रहने वाले युवक से इश्क कर बैठी युवती को जब अपने साथ हुए धोखे का पता चला तो जैसे उसकी दुनिया ही उजड़ गई।
बताया गया है कि महाराष्ट्र में पुणे की रहने वाली युवती की मुलाकात इसी साल जनवरी में अपने घर के पास ही रहने वाले युवक से हुई थी। वह आगरा के शहीद नगर का रहने वाला था। दोनों की दोस्ती हो गई और फिर फरवरी में शादी कर ली। युवक उसको आगरा ले आया।
आरोप है कि एक महीने तक युवक ने उसे घर में रखा। इस दौरान उसके साथ शादीशुदा जिंदगी बिताई। इसके बाद आगरा की बदनाम बस्ती कश्मीरी बाजार में एक व्यक्ति को बेचकर चला गया। युवती का आरोप है कि उससे जबरन जिस्मफरोशी कराई गई।

Trending Videos
उसे कोठे पर रखा गया। बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। दस अक्तूबर को युवती किसी तरह से कोठे से भाग निकली। उसने पुलिस से शिकायत की।
इंस्पेक्टर थाना छत्ता ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी मुईज सहित तीन लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी सहित तीनों की तलाश की जा रही है।

दो बार मारा गया था कोठे पर छापा
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि एक महीने पहले युवती का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कोठे से बाहर निकालने की गुहार लगा रही थी। इसकी जानकारी एसपी सिटी को दी गई थी। इसके बाद छापा मारा गया था। मगर, सूचना लीक हो गई थी। इसके बाद एक बार फिर से छापा मारा गया। तब दो युवती मिली थी। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।