{"_id":"5d6758178ebc3e93d228e812","slug":"property-dealer-shot-dead-in-land-dispute-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: जमीन विवाद में घर के सामने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: जमीन विवाद में घर के सामने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Thu, 29 Aug 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
वारदात के अस्पताल में पुलिस और मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के ग्राम कपावली में बुधवार रात प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने जमीन की रंजिश के चलते भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना नारखी के कपावली निवासी अनूप यादव उर्फ कुल्ला (40) प्रापर्टी डीलर है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर चबूतरा पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सात-आठ लोग आए और अनूप यादव पर फायरिंग की।
अनूप के गले में गोली लगी। इससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और घायल अनूप को जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया।

अनूप के भाई अनिल यादव ने कहा कि अनूप प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। उन्हीं लोगों ने मेरे भाई की हत्या की है। हमलावर बाजरा के खेत से होते हुए पैदल ही घर तक आए थे और फायरिंग की।
थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि नारखी में प्रापर्टी डीलर की रंजिशन हत्या हुई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि नारखी में प्रापर्टी डीलर की रंजिशन हत्या हुई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।