{"_id":"6afdf699e949ed59830e6614","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-mid-day-meal-room-ambala-news-c-36-1-amb1001-172836-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिड-डे-मील के कमरे का ताला काटकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिड-डे-मील के कमरे का ताला काटकर चोरी
विज्ञापन
मुलाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मनका-मनकी में चोरों ने मिड-डे-मील के स्टोर को निशाना बनाया। 30 और 31 अक्तूबर की रात चोर विद्यालय के मिड-डे-मील कमरे का ताला काटकर अंदर घुसे और वहां रखे 3 एलपीजी गैस सिलिंडर तथा करीब 50 किलो गेहूं ले गए। प्रधानाचार्य विनीत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
दो युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
शहजादपुर। सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्टल (.32 बोर), एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीआईए स्टाफ के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी से गश्त पर थे। इसी दौरान ककड़माजरा हाईवे पुल के पास मुखबिर ने सूचना दी कि गोपी और सुमित नामक दो युवक बागवाला मोड़ पर अवैध हथियार लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी गोपी की जेब से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस मिले, जबकि सुमित के पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। संवाद