फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   professor in agra attacked and beaten

आगरा में कालेज जा रहे प्रोफेसर पर सरियों से हमला, साथी प्रोफेसर पर आरोप

Wed, 27 Sep 2017 06:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 27 Sep 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
professor in agra attacked and beaten
घायल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के भूगोल के प्रोफेसर पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शास्त्रीपुरम में निखिल पैराडाइज के सामने बाइक सवारों न जानलेवा हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में साथी प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह को नामजद करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है। 
विज्ञापन


प्रोफेसर प्रेम शंकर तिवारी (42) अंसल कोर्टयार्ड स्थित आवास से कॉलेज के लिए कार से जा रहे थे। दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन पर सरियों और डंडों से वार किया। उन्होंने जैसे ही कार रोकी, वैसे ही उन्हें कार से बाहर खींच लिया और सरिया तथा डंडों से बेरहमी से प्रहार किए। प्रेम के मरणासन्न हालत में पहुंचने पर हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुष्पेंद्र ने ही हमला कराया है। इसका कारण सोमवार को तिवारी का डाक्टर पुष्पेंद्र से कॉलेज में विवाद है। पुष्पेंद्र ने उस दौरान देख लेने की धमकी दी थी। पुष्पेंद्र अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। तिवारी के परिवार का कहना है कि भविष्य में उनके साथ कोई वारदात होती है तो उसके लिए पुष्पेंद्र ही जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी फरार

घायल प्रोफेसर के भाई वीएस तिवारी ने बताया कि हमलावर चार युवक दो बाइक पर थे, इनमें से दो बुलेट पर सवार थे। वे पहले से ही पीछा करते आ रहे थे। अंसल कोर्टयार्ड से थोड़ी दूरी पर निखिल पैराडाइज है, जहां भाई साहब पर ड्राइवर साइड से हमला किया गया। उधर सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला जानलेवा हमले की धारा अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी पुष्पेंद्र की तलाश की जा रही है, उनका मोबाइल स्विच आफ है। वह घर पर भी नहीं मिले।

लात मारकर बोले, अब तो मर गया होगा

भाई वीएस तिवारी ने बताया कि हमलावर युवक पूरी तैयारी से आए थे, उनका इरादा प्रोफेसर प्रेमशंकर तिवारी की जान लेने का था। पहले उन्हें बेरहमी से पीटा और सिर पर प्रहार किया, जिससे वह लहुलुहान होने के साथ बेहोश हो गए। हमलावरों को लगा कि उनकी मृत्यु हो गई है, समझकर वहां से भाग निकले। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed