फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman death in etah

एटा: पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
सार

  • मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई करने का लगाया आरोप
  • अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुरालीजनों को रोक पुलिस को दी खबर

विज्ञापन
pregnant woman death in etah
मृतका सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में गर्भवती विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने पर पिटाई की गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर पिटाई करने और इसके चलते गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के बाद विवाहिता की भी मौत होने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत के बाद ससुरालीजन अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र के गांव विष्णुपुर निवासी आलोक कुमार पुत्र श्यामवीर की शादी 17 फरवरी 2020 को सुनीता (22) पुत्री कुंवरपाल निवासी नगला जमुनी थाना सिकंदराराऊ (हाथरस) के साथ हुई थी। मृतका के भाई शैलेश कुमार ने बताया कि शादी के बाद जब वे लोग बहन को बुलाने गए थे तब जंजीर और अंगूठी की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने काफी बुरा भला कहा था और बहन को भेजने से इनकार कर दिया गया। 
विज्ञापन



ससुराल वालों को समझा बुझाकर किसी तरह से बहन को ले गए, लेकिन जब बहन दोबारा ससुराल पहुंची तो फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। भाई ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले ससुरालीजनों ने बहन की पिटाई की थी, जिसकी वजह से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। बहन की तबियत बिगड़ने पर ससुराल वाले अलीगढ़ ले गए, यहां ऑपरेशन किया गया तो बेटी मरी हुई निकली। इसके बाद बहन ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगया कि ससुराल वाले अलीगढ़ से सुनीता का शव गांव में ले आए और अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। इस पर मायकेवालों ने गांव पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार रुकवाया गया और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed