फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pool

करौली गए दो सगे भाई तालाब में डूबे

Sun, 15 Nov 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 15 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pool
खेरागढ़ निवासी व्यापारी हरिओम अग्रवाल के दो बेटों की शनिवार को करौली में मौनी बाबा आश्रम के पास बने तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। व्यापारी का परिवार माता कैलादेवी के दर्शन करने के लिए वहां पहुंचा था। देरशाम दोनों के शव कस्बे में पहुंचे तो शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

व्यापारी हरिओम अग्रवाल निवासी गैस गली का परिवार शनिवार तड़के माता कैलादेवी के दर्शन के लिये निकला था। उनके बेटे उदित (25) और पीयूष (22) के साथ पत्नी, बेटी, दामाद भी थे। माता के दर्शन से पहले सभी मौनी बाबा आश्रम के पास बने तालाब में नहाने के लिये उतर गये। यहां उदित और पीयूष डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तालाब में कूद कर उन्हें बाहर निकाला। आननफानन में उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो जवान बेटों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का तो रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों ने बताया कि उदित हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। जबकि पीयूष आगरा में पढ़ाई कर रहे थे। दोनों दीपावली पर घर आये थे। शनिवार शाम दोनों के शव घर पहुंचे तो कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed