फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police were looking for Bittu loose

बिट्टू की तलाश में ढीली पड़ी पुलिस

Wed, 13 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 13 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police were looking for Bittu loose
कमला नगर निवासी इंटीरियर डिजाइनर संजय अग्रवाल के अपहृत इकलौते बेटे बिट्टू की तलाश में लगीं पुलिस की टीमें हिम्मत हारती नजर आ रही हैं। आठ दिन में बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। अपहरण करने वाला गैंग तक  ट्रेस नहीं हुआ। पुलिस को समझ नहीं आ रहा कि बरामदगी के लिए प्रयास कैसे किए जाएं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिनों से कहीं भी दबिश नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले टीमें आसपास के जनपदों के साथ ही बीहड़ में दबिश दे रही थीं। अपहरण में सक्रिय गिरोह के बारे में पड़ताल की जा रही थी। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर बिट्टू के पोस्टर भी लगवाए जा रहे थे लेकिन कहीं से भी कोई नतीजा नहीं निकला। सूत्रों की मानें तो बिट्टू के परिवार की तरह पुलिस भी अब अपहरणकर्ताओं का फोन आने का इंतजार कर रही है। हालांकि अधिकारी अभी भी यही कह रहे हैं कि बिट्टू की तलाश लगातार जारी है लेकिन साफ लग रहा है कि जैसी तेजी शुरू में थी, वैसी अब बिल्कुल भी नहीं है। उधर, बिट्टू का परिवार भी पुलिस से संपर्क नहीं कर रहा है। पहले ये लोग रोजाना सुबह शाम पुलिस से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी खाली हाथ
बिट्टू के आठ दोस्तों से लंबी पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिल सका।
अपहरणकर्ताओं की बताई जा रही वैन सीसीटीवी में नजर आई लेकिन इसका नंबर नहीं दिखा।
बिट्टू के पिता के मोबाइल पर किए गए फोन से भी कोई जानकारी नहीं मिली।
बिट्टू के मोबाइल की कॉल डिटेल से भी कोई सुराग नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed