फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police was again disappointed lookout of bittu

बिट्टू की तलाश में पुलिस ने फिर किया निराश

Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
police was again disappointed lookout of bittu
20 दिन में कोई सुराग नहीं लगा पाई पुलिस की 06 टीमें - फोटो : file photo
बिट्टू अपहरण कांड की उलझी गुत्थी सुलझाने में पुलिस नए सिरे से लगी तो सही लेकिन नतीजा इस बार भी शून्य ही रहा। 20 दिन से खुलासे में लगीं छह टीमें अब हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई हैं। पांच जनवरी से अपहृतबिट्टू के मिलने की अभी तक कोई जरा सी उम्मीद भी नजर नहीं आई है। पुलिस की जांच इस इस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है कि अपहरण के पीछे मकसद क्या    रहा?
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी टीमों ने हथियार डाल दिए हैं। आस पास के जिलों में मठ-मंदिरों में तलाश की जा चुकी है। अस्पताल और ढाबे भी चेक किए जा चुके हैं। जिन लोगों पर जरा सा भी संदेह हुआ, उनके मोबाइल की कॉल डिटेल चेक हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद पुलिस वहीं पर खड़ी है जहां से जांच शुरू हुई थी। पुलिस ने पहले भी यह केस ठंडे बस्ते में डाल दिया था लेकिन जब 21 मार्च को बिट्टू के परिवार के साथ शहर के सैंकड़ों लोगों ने कमला नगर से कलक्ट्रेट तक  पैदल मार्च निकाला। इस बार भी जांच के बिन्दू वही रखे गए, जो पहली बार थे। नतीजा भी वही रहा जो पहले निकला था यानी कुछ नहीं। हालांकि अधिकारी अभी भी यही कह रहे हैं कि बिट्टू की तलाश में प्रयास जारी       हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के प्रयास जारी
आगरा। पुलिस भले ही हथियार डाल चुकी हो लेकिन बिट्टू के माता-पिता अभी भी उसकी तलाश में लगे हैं। ये लोग उसे ढूंढते हुए अपनी कार से आस पास के जिलों के बाद दिल्ली तक जा चुकेहैं। सोशल मीडिया में मुहिम चलाने के अलावा इन्होंने होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशनों पर पेंफलेट भी लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed