{"_id":"5841b94e4f1c1b626bde6ec9","slug":"police-said-loot-victim-dial-the-first-hundred-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के पीड़ित से कहा, पहले सौ नंबर मिलाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के पीड़ित से कहा, पहले सौ नंबर मिलाओ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
100 डायल के वाहनों ने गश्त की शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी-100 की गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मी अपना पुराना ढर्रा नहीं बदल रहे हैं। पेट्रोल पंप पर दबंगई के मामले के बाद अब एक और मामला सामने आया है। लूट के शिकार आटो चालक को पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ लौटा दिया, बल्कि उसे पहले सौ नंबर मिलाने की सलाह दी। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की है।
शाहदरा निवासी रिंकू आटो चलाता है। गुरुवार रात को शाहदरा पर आटो लेकर खड़ा था। तभी एक युवक आया। उसने टेढ़ी बगिया जाने के लिए आटो किया। आरबी डिग्री कालेज के पास युवक ने आटो रुकवा लिया। तभी उसके तीन और साथी आ गए। उन्होंने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। इसके बाद उससे तकरीबन चार हजार रुपये लूट लिए। रिंकू ने बताया कि शाहदरा पर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी थी। इस पर वो वहां पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों को लूट की जानकारी दी। चालक का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पहले तो शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद कहा कि वह लोग कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर ही कार्रवाई करते हैं। इसके लिए सौ नंबर मिलाने की सलाह देकर लौटा दिया। हार थककर रिंकू घर लौट गया। बाद में उसने थाना एत्माद्दौला में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं कालिंदी विहार में ही बाइकर्स गैंग ने निजी ट्यूटर से मोबाइल लूट लिया। कालिंदी विहार निवासी सुमित गुप्ता गुरुवार को ट्यूशन पढ़ाने जा रहा था। रास्ते में एक काल आने पर मोबाइल बात करने लगा। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया।