{"_id":"6ac61544ad12d19b350f685d","slug":"two-arrested-for-open-brawl-and-stabbing-involving-transgender-and-father-son-duo-in-deepka-korba-news-c-1-1-noi1487-4806678-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: सरेआम चाकूबाजी का वीडियो वायरल, किन्नर और पिता-पुत्र से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: सरेआम चाकूबाजी का वीडियो वायरल, किन्नर और पिता-पुत्र से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2026 08:00 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:00 PM IST
सार
सरेआम मारपीट और चाकूबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। किन्नर समुदाय और दीपका निवासी पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
किन्नर और पिता पुत्र के साथ सरेआम मारपीट और चाकूबाजी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के दीपका थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सरेआम हुई मारपीट और चाकूबाजी के मामले में दीपका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है।
दीपका थाना क्षेत्र के दीपका बाजार मुख्य मार्ग पर 2 अक्टूबर को दिनदहाड़े मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव था।
जानकारी के अनुसार घटना के दिन किन्नर समुदाय के सदस्य दीपका इलाके में घूम-घूम कर आशीर्वाद दे रहे थे। इसी दौरान थर्ड जेंडर किन्नर और दीपका निवासी पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सरेआम सड़क पर मारपीट और चाकूबाजी हुई, जिसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने दीपका थाना पुलिस से शिकायत की थी। किन्नर समुदाय के एक सदस्य ने पिता-पुत्र पर अपशब्द कहने और टच करने का आरोप लगाया था, वहीं पिता-पुत्र ने कहा था कि उन पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई।
मामले में दीपका थाना में पदस्थ एएसआई किशन कुमार ने बताया कि थाना दीपका में प्रार्थी पंकज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 अक्टूबर 2026 को कुछ थर्ड जेंडर और दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 412/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पी. चंटी बाबू और शुभम यादव बताए जा रहे हैं।
एएसआई किशन कुमार ने बताया कि आरोपियों के बताए हुए स्थान पर जाकर घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू को जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वहीं इस सरेआम हुई चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।