फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raids for arresting accused of communal clash in agra

आगरा: मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल में 12 लोग नामजद, दबिश शुरू, घरों पर लटके ताले

Tue, 05 Mar 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
police raids for arresting accused of communal clash in agra
पुलिस ने आरोपी की तलाश में दी दबिश
आगरा के लोहामंडी के मोहल्ला पुरानी गढ़इया में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें 12 लोग नामजद किए गए हैं। 20 आरोपी अज्ञात में है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरु कर दिया है। दोनों पक्षों को पांच पांच लाख के मुचलकों में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


एक पक्ष से बनौल, ऋषभ, मुरली, संजीव, प्रदीप, करना नामजद हैं। दूसरे से अजहर अली, इशान, सनी, भैये, अशरफ वारसी और नौशाद हैं। पुलिस ने बलवा, जान से मारने दी धमकी, अपशब्द कहना, मारपीट और जमीन पर अवैध कब्जे की धाराएं लगाई हैं।
विज्ञापन


अभी तक एक भी आरोपी हाथ नहीं आया है। तनाव बना हुआ है। इस कारण से पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के आस पास के लोगों को भी चेतावनी दी है कि अगर किसी तरह का झगड़ा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी मालूम कर रही है कि नामजद आरोपियों के साथ बवाल के दौरान कौन कौन पथराव में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

महाशिवरात्रि पर पुरानी गढ़इया में खाली पड़ी जमीन पर प्रतिमा स्थापना की गई। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी पर बवाल हो गया। पथराव किया गया। तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो कई के घरों पर ताले लटके मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी रात में ही निकल गए। माना जा रहा है कि वे रिश्तेदारी में जाकर छिप गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed