{"_id":"576d8c084f1c1bef58b496d4","slug":"police-free-man-held-hostage-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बंधक युवक पुलिस ने कराया मुक्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से बंधक युवक पुलिस ने कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम नगर में एक युवक को बंधक बनाने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एत्माद्दौला थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया गया है।
खंदौली निवासी रसीद उर्फ भोलू दर्जी है। उसने बताया कि इस्लाम नगर निवासी समीर से उसकी पहचान है। बुधवार को रसीद किसी काम से मथुरा गया था। वहां समीर भी मिल गया। आरोप है कि समीर ने बहाने से रसीद को कार में बैठा लिया। उसे अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद दबाव बनाया कि वह अपना मकान उसके नाम कर दे। इसके लिए घरवालों से कागजात मंगवाने की कहा। शुक्रवार को रसीद ने अपनी बहन को फोन पर कागजात लेकर आने को कहा। उधर, बहन ने थाना एत्माद्दौला पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर रसीद को मुक्त करा लिया। पुलिस समीर को भी पकड़कर ले आई। उसका कहना था कि रसीद ने एक साल पहले उसकी जमीन बेची थी। इसके तकरीबन 16 लाख रुपये अपने पास रख लिए हैं। उसे देने के लिए घर पर बुलाया गया था। बंधक बनाए जाने का आरोप गलत है।