फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police filed fir against six and four year old boys for assault case in mainpuri

वाह री पुलिस ! चार और छह वर्षीय बच्चों को बनाया मारपीट का आरोपी, मां ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
सार

  • बच्चों की मां ने किशनी थाना पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप 
  • महिला ने एसपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग में शिकायत की

विज्ञापन
Police filed fir against six and four year old boys for assault case in mainpuri
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने ऐसा कारनामा किया, जिससे एक परिवार के होश उड़ गए। थाना किशनी पुलिस ने मारपीट के मामले में चार साल और छह साल के दो मासूमों को आरोपी बना दिया। बच्चों की मां ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की गुहार भी लगाई है। 
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव बसैत निवासी संगीता चतुर्वेदी पत्नी चक्रेश चतुर्वेदी ने बताया कि उनका सास और जेठ से विवाद चल रहा है। 21 सितंबर को उसके चार साल के बेटे और छह साल के बेटे के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज एवं धमकी दिए जाने का मामला दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते वक्त जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। बच्चों को भी आरोपी बना दिया। 
विज्ञापन

 

पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य महिला आयोग, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक से भी की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में जैसे ही पता चला कि दो आरोपी बच्चे हैं, तो उनकी नामजदगी हटा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव थाने में सामने आए पारिवारिक विवाद के दो मामले

भोगांव क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि जेठ जेठानी पारिवारिक विवाद को लेकर आए दिन गाली गलौज करते हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे जेठ शराब के नशे में घर में घुस आए। गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उन्हें पीटकर घायल कर दिया। 

एक अन्य मामले को लेकर मोहल्ला नद्दाफान निवासी गीता ने तहरीर दी। इसमें कहा है कि गुरुवार की शाम वह दरवाजे पर बैठी थी। तभी सास अपने दामाद के साथ वहां आई और गालियां देने लगी। जब उसने रोका तो पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed