फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police busted raw liquor factory in the house in agra

पुलिस ने मकान में मारा छापा, गंध आने पर दीवार तोड़ी तो दंग रह गई, सामने आया यह सच

Sun, 22 Nov 2020 12:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
police busted raw liquor factory in the house in agra
दीवारों में छिपाकर रखी गई थी कच्ची शराब - फोटो : अमर उजाला

थाना ताजगंज के बसई खुर्द में रविवार सुबह पुलिस ने दो घरों में छापा मारकर कच्ची शराब की बिक्री करते हुए महिला सहित तीन को पकड़ा। उन्होंने अपने घरों की दीवार और फर्श में बनवाई गई जगह में कच्ची शराब के पाउच छिपाए थे।

विज्ञापन



पुलिस ने फर्श और दीवार को तोड़कर शराब के पाउचों को निकाला। शराब को छिपाने के लिए दीवार को दो से तीन फुट तक खोखला किया गया था। यही हाल फर्श का भी था। तकरीबन 500 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन


सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि कच्ची और नकली शराब बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना पर बसई खुर्द में चेकिंग की गई। रविवार तड़के तकरीबन पांच बजे वीना नामक महिला के घर शराब बेची जाने की पुष्टि पर छापा मारा। वीना पूर्व में कच्ची शराब की बिक्री करते पकड़ी गई थी। घर में तलाशी लेने पर भी शराब नहीं मिली लेकिन शराब की गंध आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दीवारों को देखा गया था। कमरे में एक तरफ दीवार की ओर से ज्यादा गंध मिली तो इसे तोड़ा गया। दीवार में एक से दो फुट तक जगह मिली, जिसमें शराब के पाउच भरे थे। इस पर घर की फिर से तलाशी ली गई। एक जगह फर्श में जगह बनाकर इसी तरह से शराब छिपाई गई मिली। शराब निकालने के लिए एक लकड़ी का पट्टा लगा रखा था। 


इसके बाद पुलिस सोनू और मोहर सिंह के घर पहुंची। दोनों मूलरूप से एटा के रहने वाले हैं। इस समय बसई में रह रहे हैं। उन्होंने भी दीवार में बनाई जगह और फर्श में शराब के पाउच छिपाए थे। दीवार में बिजली का बोर्ड लगाकर छेद को छिपा रखा था। बोर्ड को हटाकर शराब के पाउच निकालते थे।


धौलपुर से ला रहे थे कच्ची शराब 
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह धौलपुर से ड्रमों में कच्ची शराब लेकर आते हैं। इसमें यूरिया सहित अन्य चीजें मिलाकर तीव्रता और मात्रा बढ़ा लेते हैं। पाउच को घर में ही पैक करते हैं। लोगों को यह 25 से 30 रुपये में उपलब्ध करा दिए जाते हैं। धौलपुर से शराब मात्र सात से दस रुपये पाउच के हिसाब से मिल जाती है। जानने वालों को ही यह दिए जाते हैं। 

ग्राहक बनाकर भेजा था व्यक्ति
पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर वीना के घर भेजा। उससे ज्यादा शराब खरीदने के लिए कहा था। जैसे ही महिला ने अंदर से लाकर ग्राहक को शराब दी तो पुलिस अंदर घुस गई। ताजगंज पुलिस ने कलाल खेरिया स्थित देसी शराब के एक सेल्समैन राकेश को गिरफ्तार किया। वह देसी शराब में पानी मिलाकर बेचा करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed