{"_id":"57016f4a4f1c1b1c29c81398","slug":"police-arrested-two-shooters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की हत्या के लिए चार लाख में दी थी सुपारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की हत्या के लिए चार लाख में दी थी सुपारी
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 04 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
शूटर
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय प्लेस में दुकान के विवाद मेें एक भाई ने अपनी बहन की ही हत्या की साजिश की। शूटरों को चार लाख रुपये में सुपारी दी। एक बार हमला भी किया गया लेकिन वह बच गई। इसके बाद शूटर हमला करते, उससे पहले ही पुलिस ने दो शूटरों व महिला के भाई समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि दयालबाग रोड पर डीईआई के सामने रविवार को चेकिंग के दौरान सोरों कटरा, शाहगंज निवासी आरिफ को छुरे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी शूटर हैं। वह हत्या और डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। वे आज किसी बड़ी वारदात की साजिश कर रहे हैं और पोइया घाट यमुना के पास मौजूद हैं। तब पुलिस टीम ने घेराबंदी करके रिजवान, शारिक, अनस, इंद्रा कालोनी निवासी विनय उर्फ वीपी और रायल रेजीडेंसी, जयपुर हाउस निवासी रवि गिडवानी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो छुरे, दो तमंचे, दो पिस्टल बरामद की गई हैं।
जीआईसी मैदान के पास किया था हमला
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि लोहामंडी क्षेत्र की रीता गिडवानी की संजय प्लेस में जूते की दुकान है। इस पर उनका भाई रवि गिडवानी कब्जा करना चाहता है। 22 फरवरी को वह दुकान से लौट रही थीं। तभी बाइक सवार दो लोगों ने जीआईसी मैदान के पास उन पर फायर किया था। गोली उनके पास से निकल गई थी। उनकी हत्या के लिए अनस और शारिक ने चार लाख रुपये में सुपारी ली थी।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में थे शामिल
इंस्पेक्टर ने बताया कि अनस और शारिक शूटर हैं। दोनों आवास विकास कालोनी में एक साल पहले हुए प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल रहे हैं। उनके साथी जेल में बंद हैं।
... और पुलिस ने बदमाश को दे दिया स्कूटर
आगरा। पुलिस ने छह में से पांच बदमाशों पर पूरी सख्ती दिखाई लेकिन आरिफ पर मेहरबानी दिखाई। उस पर न तो पूछताछ में सख्ती बरती गई और न ही हवालात में रखा गया। हद तो तब हो गई, जब बदमाशों को थाने से ले जाया जाने लगा। पांच को पुलिस अपनी गाड़ी से ले गई, जबकि आरिफ को स्कूटर दे दिया। वह खुद ही जाने लगा। जब मीडिया के कैमरों की फ्लैश पड़ी, तब एक हेड कांस्टेबल दौड़कर स्कूटर पर पीछे की तरफ बैठा। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि उसे अन्य बदमाशों से अलग रखा गया था। इसकी वजह पर उन्होंने कहा कि यह नहीं बता सकते।