{"_id":"5d57ad9c8ebc3e89b33fb952","slug":"police-arrested-two-bike-thieves-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे में ठीक से पैरवी नहीं की तो चुरा ली अधिवक्ता की बाइक, चोर ने कबूला जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुकदमे में ठीक से पैरवी नहीं की तो चुरा ली अधिवक्ता की बाइक, चोर ने कबूला जुर्म
Sat, 17 Aug 2019 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे बाइक चोर
- फोटो : अमर उजाला
अदालत में ठीक से पैरवी नहीं की तो चोर ने वकील की मोटरसाइकिल चुरा ली। आगरा की थाना डौकी पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है। इनसे 12 बाइक बरामद की हैं। एक चोर ने अपने अधिवक्ता की ही बाइक चोरी की थी।
पुलिस ने गुरुवार रात को बमरौली कटारा चौकी पर चेकिंग के दौरान हरी सिंह निवासी कोलारा को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। बाद में उसकी निशानदेही पर 11 बाइक और बरामद कीं। इन बाइकों को हरी सिंह का बहनोई कुंवर सेन निवासी नगला भगत, धनौली रखे हुए था।
पुलिस की पूछताछ में हरी सिंह ने बताया कि वो मास्टर की से बाइक का लॉक तोड़ देता है। कुंवर सेन बाइक बेचने का काम करता था। हरी सिंह से एक अधिवक्ता की दीवानी से चोरी हुई बाइक भी बरामद हुई है। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
पूछताछ में चोर ने बताया कि अधिवक्ता ने एक मुकदमे में ठीक से पैरवी नहीं की थी। इस कारण उसने यह चोरी की। पकड़े गए चोरों के साथी आकाश निवासी टिकैतपुरा और शिवा निवासी नगला टांक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।