फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Arrested a criminal in Encounter in Mathura

मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 19 Dec 2018 11:12 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 19 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Police Arrested a criminal in Encounter in Mathura
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
राया-बलदेव मार्ग पर मंगलवार की शाम गांव सियरा के पास राया पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश शेरगढ़ का हरीशचंद पैर पर गोली लगने से घायल हो गया।  
विज्ञापन


25 हजार के इनामी को राया पुलिस ने घेर लिया। राया-बलदेव मार्ग के गांव सियरा के पास पुलिस की घेराबंदी को देख शातिर लुटेरे ने सीधे पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए भाग रहे शातिर लुटेरे पर गोली दागी, जो कि सीधे उसके पैर पर लगी। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


राया पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शेरगढ़ की गढ़ी भीमा निवासी हरीशचंद के पैर पर गोली लगी है। शातिर लुटेरे ने करीब एक माह में चार लूट की वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed