फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pistaal

हथियारों के तस्कर का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया

Tue, 30 May 2017 01:02 AM IST
हथियारों के तस्कर का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया
हथियारों के तस्कर का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया Updated Tue, 30 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
pistaal
हथियारों के तस्कर का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर में पिछले दो महीने में बिहार के मुंगेर से लाई गईं 50 से अधिक पिस्टल बेचे जाने के मामले में पुलिस ने लोहामंडी के नौबस्ता, तेलीपाड़ा के फुरकान कुरैशी और किशोरपुरा, जगदीशपुरा के अमन उर्फ राजा खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से .32 बोर की सेमी आटोमेटिक चार पिस्टलें, दो मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ में पता चला है कि फुरकान जूता कारीगर है। वह पुलिस से बचने के लिए पिस्टलों को जूते के डिब्बे में छिपाकर लाता था। यह भी पता चला है कि फुरकान की पाकिस्तान के मोबाइल नंबरों पर घंटों बात होती थी।
विज्ञापन

इसके चलते एटीएस और एलआईयू ने उससे घंटों पूछताछ की है। एसएसपी दिनेश चंद दुबे भी इस बारे में जानकारी करने हरीपर्वत थाना पहुंचे । पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दोनों से पिस्टल खरीदने वाले 20 और लोगों के नाम-पते पुलिस को मिल गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हरीपर्वत थाना पुलिस ने एक सटीक सूचना पर आईएसबीटी के पास से दोनों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि इनमें फुरकान कुरैशी दो महीनों से मुंगेर से पिस्टल ला रहा था। अमन ने उसी से खरीदी थी। इसके बाद वह भी बेचने लगा। दोनों ने एक ही समुदाय के लोगों को पिस्टलें बेची हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में लगी हैं। उनके पकड़े जाने पर ही साफ होगा कि उनका मकसद क्या रहा? आशंका है कि शहर में बवाल की साजिश रची जा रही थी।
विज्ञापन

फुरकान हथियार सौदागरों के एक एजेंट के माध्यम से मुंगेर तक पहुंचा था। उसे 15 हजार में पिस्टल मिलती थी। वह इसे 30 से 40 हजार में बेचता था। अमन को पहले 30 हजार में दी। जब उसने बताया कि वह भी पिस्टल बेचना चाहता है, तो दूसरी पिस्टल 20 हजार में दी। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह पाकिस्तान भी जा चुका है। पुलिस इस बारे में भी पड़ताल कर रही है कि कहीं उसके तार सीमा पार के हथियार सौदागरों से तो जुड़े नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह आनी थी नई खेप
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुरकान पहले खुद ही पिस्टल लाता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से एक दलाल के माध्यम से मंगा रहा था। उसके पास जून के पहले सप्ताह में दस पिस्टलों की एक और खेप आने वाली थी। इससे पहले ही पकड़ लिया गया। फिरोजाबाद में भी पिस्टलों का एक एजेंट पता चला है। उसकी तलाश में दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed