फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pinahat fair

चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 24 Mar 2017 12:30 AM IST
चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग Updated Fri, 24 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
pinahat fair
फाय‌र‌िंग

विज्ञापन
ग्राम पंचायत मिताइली के प्रधान अभिषेक त्यागी पर चुनावी रंजिश के चलते बुधवार देरशाम दूसरे पक्ष के छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गांव रैपुरा के पास स्कार्पियो गाड़ी में सवार प्रधान और उनका भाई गोलीबारी के दौरान बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर एकजुट हुए ग्रामीणों को देख आरोपी मौके से भाग निकले।
 बासौनी क्षेत्र के गांव उदयपुर खालसा निवासी अभिषेक त्यागी पुत्र केशव त्यागी मिताइली ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। गांव में प्रधानी के चुनाव के समय से दो गुट हो गए थे। तभी से चुनवा को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार की देरशाम अभिषेक अपने भाई के साथ अपनी स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर भदरौली बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव रैपुरा भदौरिया के पास छह से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। वहीं, ग्राम प्रधान ने अपनी गाड़ी को भगाकर रैपुरा भदौरिया गांव में ले गए। उधर ग्रामीणों को एकजुट देख और प्रधान के गांव में पहुंचा देख हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने भोलाराम पुत्र रामनाथ, आशुतोष पुत्र रामौतार, ब्रजमोहन पुत्र अमीरी सिंह, अतुल पुत्र ब्रजमोहन, रामवीर पुत्र अमीरी सिंह निवासी उदयपुर खालसा और चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी है। 
विज्ञापन

 
हत्यारोपी के घर मिला अवैध शराब का जखीरा
पिनाहट। कस्बे के मोहल्ला मल्हन टूला में बुधवार को जमीन बंटवारे के विवाद में राजकुमार (17) पुत्र रामभरत की उनके चचेरे भाई विनय वर्मा उर्फ बंटू पुत्र सियाराम ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिवारीजनों की तहरीर पर देरशाम पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बंटू के पिता को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जबकि बंटू अभी फरार है। पड़ोसियों ने बताया कि बंटू मोहल्ले में रौब जमाने के लिए आपराधिक लोगों को अपने घर बुलाता है। अवैध हथियारों के बल पर दहशत फैलाता है। वह अपने घर से मध्य प्रदेश और हरियाणा में निर्मित अवैध शराब का धंधा करता है। इसका खुलासा तब और हुआ जब पुलिस उसके घर दबिश देने गई। वहां पुलिस को अवैध शराब की एक दर्जन पेटियां रखी मिली। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उधर, गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार का शव घर पहुंचा कोहराम मच गया। भाई-बहनों में राजकुमार सबसे बड़ा था। देरशाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed