फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   petrol pump in agra sealed by oil company

इस दागी पेट्रोल पंप पर मिली फिर गड़बड़ी, ऑयल कंपनी ने किया सील

Thu, 16 Nov 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 16 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
petrol pump in agra sealed by oil company
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नगला अलबतिया भोगीपुरा स्थित बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन पर एस्सार कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार देर शाम छापा मारकर इसे सील कर दिया है। कंपनी की टीम को पेट्रोल पंप के स्टाक में बड़ी गड़बड़ी मिली है। पेट्रोल में मिलावट की आशंका पर इसके नमूने भी लिए गए हैं। अब कंपनी अपनी लैब में इसकी जांच कराएगी।
विज्ञापन


बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास एस्सार आयल कंपनी की डीलरशिप है। पंप का मालिक अतुल गर्ग, निवासी जयपुर हाउस और प्रवेश गोयल मारुति इस्टेट है। यहां मंगलवार शाम कंपनी की चार सदस्यीय तकनीकी टीम ने छापा मारकर घंटों पड़ताल की। सभी नोजल को परखा गया। 
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के भंडारण को मापने में गड़बड़ी पाई गई। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नियमित जांच के तहत पेट्रोल पंप में गड़बड़ी मिली है। मिलावट की आशंका पर पेट्रोल का नमूना भी भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पंप मालिक अतुल गर्ग का कहना है कि कंपनी की ओर से जांच में पेट्रोल तय भंडारण से कम मिला है। मिलावट जैसी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। कंपनी पेट्रोल के नमूने लेकर जांच कराएगी।

पहले से दर्ज है एफआईआर

petrol pump in agra sealed by oil company
पेट्रोल पंपों पर ताबड़तोड़ छापे - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में चिप लगाकर पेट्रोल चोरी का खुलासा होने के बाद आगरा में आपूर्ति विभाग की अगुवाई में एसटीएफ ने छापामार कार्रवाई की थी। इसमें 24 पेट्रोल पंपों के पल्सर में गड़बड़ी पाई गई। यहां पल्सर में टेंपरिंग मिलने पर जब्त कर लिया गया था। आपूर्ति विभाग ने इसी साल 16 जुलाई को पंप मालिकों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

पेट्रोल पंप के पीछे वाले हिस्से में हैंडपंप मिला। इसमें पाइप लाइन जुड़ी हुई थी। इसका इस्तेमाल तरल पदार्थ को खींचने में किया जाता है। इसके अलावा ड्रम भी मिला है, जिसमें काले रंग का तरल पदार्थ भरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed