{"_id":"863b2437dbf2127f3c92ee860815c36c","slug":"pathrav-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पथराव, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पथराव, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया में सोमवार सुबह बीडीसी चुनाव के दौरान उपजी रंजिश में सोमवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच पहले लाठी-डंडे और फिर जमकर पथराव हुआ। इससे दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये।
ग्राम नगला गड़रिया में राधाकिशन और नेतराम का परिवार पास ही पास रहता है। पिछले बीडीसी चुनाव में वार्ड 15 से राधाकिशन के पुत्र कमल सिंह और नेतराम के भतीजे नरोत्तम बीडीसी पद के प्रत्याशी थे। चुनाव के दौरान दोनों हार गये। इसी बात पर उनके परिवारों में ठन गयी थी। रविवार को राधाकिशन और नेतराम के बीच एक शीतगृह पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि वहां राधाकिशन पक्ष ने नेतराम पर आलू से भरा बोरा पटक दिया जिससे वह घायल हो गए। सोमवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गये। इस दौरान उनके बीच पहले लाठी-डंडे और फिर जमकर पत्थर चले। इससे रामकिशन, उनकी पुत्रवधू पूजा और दूसरे पक्ष से नरोत्तम की पत्नी निर्मला, नेतराम, आरती, रामनाथ घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।