{"_id":"08d1102cff98c7cbf13ab97971cbaf93","slug":"panjeeri-plant-showing-the-full-shailendra-safe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पंजीरी’ का प्लांट दिखाकर भी भरी शैलेंद्र ने तिजोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘पंजीरी’ का प्लांट दिखाकर भी भरी शैलेंद्र ने तिजोरी
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 29 Jun 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मई से जेल में बंद जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल की धोखाधड़ी का एक और बड़ा किस्सा सामने आया है। उसने कई लोगों को मिड डे मील में बंटने वाली पंजीरी का प्लांट लगवाने का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये ठग लिए। इसके लिए उसने बाकायदा अपना एक पंजीरी प्लांट लगवाया था। इसे ही दिखाकर उसने लोगों को अपने झांसे में लिए।
इन लोगों ने रविवार को एक स्कूल में मीटिंग की। इनका कहना है कि सपा की सरकार बनते ही शैलेंद्र ने कहना शुरू कर दिया था कि वह आवास विकास परिषद का अध्यक्ष बनने जा रहा है। लेकिन लालबत्ती के लिए उसे काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा।
शासन से अपने काम निकलवाने के लिए लोगों ने उसे पैसा देना शुरू कर दिया। वह उनसे लखनऊ में हजरतगंज के पास एक होटल में मिलता था। उसने बताया कि शासन ने उसका पंजीरी लगाने का प्लांट मंजूर किया है। इसमें मोटी कमाई है। उसने अरतौनी में एक प्लांट लगवाया। इसके बाद लोगों से कहा कि ऐसे कई प्लांट लगाए जाने हैं। मोटी कमाई के चक्कर में लोग उसकी बातों में आ गए। उसने शासन में देने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली। इसके बाद धेला भी वापस नहीं किया।
विज्ञापन
15 जुलाई से भूख हड़ताल करेंगे
आगरा। खुद को शैलेंद्र अग्रवाल की जालसाजी का पीड़ित बता रहे लोगों में सुधीर जैन, कपिल, रमेश, राजेंद्र शामिल हैं। इनका कहना है कि वे 15 जुलाई से कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इनका आरोप है कि पुलिस शैलेंद्र गैंग के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
आयकर विभाग का डर..
इन लोगों का कहना है कि उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जो आयकर विभाग के डर से मुकदमे दर्ज नहीं करा रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों में शैलेंद्र के गिरोह के फरार सदस्यों का डर है। अगर ये पकड़े जाएं तो कई और केस दर्ज कराए जाएंगे। गौरतलब है कि शैलेंद्र पर 30 केस दर्ज हो चुके हैं।