फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organically wedding, groom Father of murdered knockout

शादी में बवाल, दूल्हे के  पिता की पीटकर हत्या

Fri, 29 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 29 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Organically wedding, groom Father of murdered knockout
शमसाबाद के गांव बांस दौलतराम में डीजे पर डांस करने पर विवाद - फोटो : demo pic
शमसाबाद के गांव बांस दौलतराम में गुरुवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान घराती और बराती भिड़ गए। उनमें लात-घूंसे चलने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि घरातियों ने बीचबचाव कराने आए दूल्हे के पिता विजय सिंह पर भी हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई लगाई, इससे उनकी मौत हो गई। मारपीट में 12 से अधिक लोग घायल हुए। शादी स्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस देर रात आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


ताजगंज के नगलाकली से विजय सिंह के बेटे रिंकू की शादी गांव बांस दौलतराम निवासी कुंवरेसन की बेटी से होनी थी। बरात रात तकरीबन 10 बजे गांव पहुंची। तभी बराती डीजे पर डांस करने लगे। इसी बीच बरातियों का घराती पक्ष के युवकों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में उनमें मारपीट शुरू हो गई। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। विजय सिंह बीचबचाव कराने लगे। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने विजय सिंह को भी जमकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्षों मेें मारपीट शुरू हो गई। कुर्सी फिंकाई भी हुई। लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


मारपीट मेें घायल विजय सिंह गिर पड़े। शादी समारोह में बवाल की सूचना पर थाना शमसाबाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस विजय सिंह को निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मारपीट में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि वे सामने नहीं आए। वहीं शादी समारोह से लड़की पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। परिवार में महिलाएं ही रह गईं। पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश कर रही थी। विजय की मौत की खबर जब नगलाकली में परिवार की महिलाओं को हुई तो कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव से बड़ी संख्या में लोग शमसाबाद पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed