फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Organically in Bassein on Gokshi Police baton Ftkarin

बसई में गोकशी पर बवाल पुलिस ने फटकारीं लाठियां

Sun, 22 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sun, 22 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Organically in Bassein on Gokshi Police baton Ftkarin
- फोटो : demo pic
ताजगंज में बसई पुलिस चौकी के सामने पाठक हास्पिटल के पीछे प्लाट में शनिवार तड़के गोकशी पर बवाल हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जेसीबी से शव दफनाने के लिए गड्ढा खुदवाना शुरू किया तो लोग भड़क गए। जेसीबी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ दिया। इस मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह छह बजे कुछ लोग एक बछड़े को काट रहे थे। तीन से चार लोग प्लाट में मौजूद थे। इस पर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी भाग गए। गोमांस बरामद होने पर लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। इसी बीच पुलिस ने जेसीबी मंगाकर शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदवाना शुरू कर दिया। इस पर लोग भड़क गए और जेसीबी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकारकर सभी को खदेड़ दिया। बाद में छत्ता और सदर सर्किल की फोर्स पहुंच गई। पीएसी को भी बुला लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर पदाधिकारियों को शांत किया। मामले में नगला मेवाती निवासी इसलाम और सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में बंटी ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, तेजपाल यादव, अनुपम शर्मा, रामू, लवकेश, सोनू कुशवाहा, तपेश शर्मा, नरेश ठाकुर, पप्पू ठाकुर, अशोक तोमर आदि मौजूद रहे। विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पारासर ने कहा कि शहर में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ताजगंज क्षेत्र में कई जगह गोकशी हो रही है। इस पर पुलिस भी रोक नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed