{"_id":"58f124c34f1c1ba368cf9f95","slug":"oppoopopop","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मृतक से भी शांति भंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को मृतक से भी शांति भंग की आशंका
पुलिस को मृतक से भी शांति भंग की आशंका
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालूगंज में मजार पर भगवा झंडा लगाने को लेकर हुए सांप्रदायिक तनाव के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने मृत व्यक्ति मोहम्मद ईशाक उर्फ हाजी पप्पन को भी धारा 107/16 शांति भंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। इसके अलावा 34 अन्य लोगों के विरुद्ध भी यह कार्रवाई की गई है।
आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश का कहना है कि पिछले दिनों हुए विवाद के बाद थाना रकाबगंज पुलिस ने मोहल्ले के कुछ लोगों के बताने पर ही धारा 107/16 की कार्यवाही की। मुस्लिम समाज के जिन 34 लोगों को पाबंद किया है उनमें एक मोहम्मद ईशाक उर्फ पप्पन हाजी की मृत्यु तीन मई 2016 को हो चुकी है। इदरीश का आरोप है कि थाना पुलिस ने बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं के दबाव में पूरी कार्रवाई की है। विवाद को भी अलग ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि मामला मजार पर भगवा ध्वज फहराने का है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए वह सोमवार को जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलकर ज्ञापन देंगे। थाना रकाबगंज पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करेंगे।