फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one died after encounter by mathura police

मथुरा पुलिस ने घेरा साढ़े तीन लाख का इनामी, मुठभेड़ में एक की मौत

Thu, 03 Aug 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Aug 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
one died after encounter by mathura police
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बुधवार को साढ़े तीन लाख के इनामी बदमाश साहून से विशंभरा गांव में हुई पुलिस  मुठभेड़ में एक युवक की मौत हो गई जबकि स्वाट टीम प्रभारी और एक सिपाही घायल हो गए हैं। साहून फायरिंग करता हुआ भाग निकला। 
विज्ञापन


जिस युवक की मौत हुई है पुलिस उसे बदमाश बता रही है जबकि गांव के लोगों का कहना है कि वह निर्दोष था और आटा चक्की चलाकर परिवार पाल रहा था। युवक की मौत पर गांव में बवाल हो गया। देर रात तक ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया था। पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के इनामिया बदमाश साहून की लोकेशन उसके गांव शेरगढ़ के विशंभरा में मिलने पर पुलिस ने घेरा बंदी की थी। कई थानों की फोर्स दोपहर को करीब साढ़े तीन विशंभरा पहुंच गई। पुलिस साहून के घर के करीब पहुंची ही थी कि साहून और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर गोलियां चलाता हुआ साहून मकानों की छतों से होता हुआ भाग निकला। इसी दौरान पुलिस की गोलियों से विशंभरा गांव का कासिम (35) पुत्र सुमरत मारा गया। वहीं स्वाट टीम के प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा और सिपाही सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। इन दोनों के भी गोली लगी है। 

कासिम की मौत से गांव में बवाल हो गया। पुलिस का कहना था कि कासिम भी साहून गैंग का सदस्य था जबकि ग्रामीण कासिम को निर्दोष बता रहे थे। ग्रामीणों ने कासिम का शव नहीं उठने दिया। पुलिस को घेर लिया गया था। अधिकारियों के साथ भी नोकझोंक हुई।

पुलिस पर चार बार गोलियां दागकर भाग चुका है साहून

one died after encounter by mathura police
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें ‌कि कुख्यात साहून पुलिस पर चार बार गोलियां चलाकर भाग चुका है। कई पुलिस वाले घायल भी हो चुके हैं। स्थिति यह है कि पुलिस विशंभरा में दबिश भी भारी फोर्स के साथ ही देती है। 

साहून पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका है। हाईवे पर लूट की वारदातों को भी उसी का गैंग अंजाम दे रहा है। उसके गैंग में बारह सदस्य बताए जा रहे हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed