{"_id":"5035d347483b7dfb76e0fc082373eb44","slug":"on-remand-shooter-pistol-used-in-the-attack-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर शूटर, हमले में इस्तेमाल पिस्टल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर शूटर, हमले में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा सराफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन उर्फ धन्नू को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहा शूटर एटा में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। एमएम गेट पुलिस ने गुरुवार को उसे कस्टडी रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई।
बता दें, कि 22 नवंबर 2015 को धन कुमार जैन को फुलट्टी में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी। मामले में पुलिस ने विशाल, अवधेश, नरेंद्र गोयल और रवि उर्फ टमाटर को गिरफ्तार किया था। वहीं सोनीपत ( हरियाणा ) के गन्नौर निवासी राजेश शेट्टी उर्फ फौजी, सचिन कन्जा, अमित और बड्डन फरार थे। बड्डन 25 जनवरी को एटा मेें तमंचे के साथ पकड़ा गया था। थाना एमएम गेट एसओ ने बताया कि बड्डन शूटर है। उससे एटा जेल में पूछताछ की गई थी। इसके बाद गुरुवार को सुबह 11 बजे से 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया। उसे लेकर पुलिस उसके उखर्रा स्थित घर पर गई। यहां पर खेतों में दबाकर छिपाई गई पिस्टल बरामद कर ली गई। पिस्टल लाइसेंसी है। बड्डन भी हमले में शामिल था। सीसीटीवी कैमरे में भी उसके फुटेज आए थे।