फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man's murder in firozabad

फिरोजाबादः बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, कातिल ने शव के साथ किया कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे दंग

Mon, 04 Jun 2018 04:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Mon, 04 Jun 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
old man's murder in firozabad
सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें दो लोग बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे, सुबह सुनसान इलाके में उनका शव मिला। 
विज्ञापन


बुजुर्ग की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के चौकी नगला के पास सोमवार को लोगो ने शव देखा। बात जंगल में आग तरह फैल गई, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 

पुलिस के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त रूधऊ पहाड़पुर निवासी चंद्रपाल (70) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि रविवार को दो लोग उन्हें बाइक पर बैठाकर ले गए थे। 

काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों नें शिनाख्त की। 

बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने एक आंख भी निकाल दी है। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed