{"_id":"4ab07d2b26af79b16f8a3526729405f2","slug":"obasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दा जमीन का, ओवैसी के आने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुद्दा जमीन का, ओवैसी के आने की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
न्यू आगरा में आवास विकास परिषद की जमीन पर कब्जे के मुद्दे पर हुई पंचायत में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पहुंचने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एलआईयू और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहां सूचना फर्जी साबित होने पर राहत की सांस ली।
रविवार को जनता क्वार्टर के नजदीक हुई पंचायत में महिलाएं और बच्चे ही शामिल थे। समाज का कोई नेता तक नहीं पहुंचा था। न्यू आगरा में वक्फ कमेटी 70 के सचिव हाजी अबरार हुसैन ने दरगाह के नजदीक खसरा संख्या 70 की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक भू-माफिया हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में कब्रिस्तान की जमीन पर भी कब्जा कर रहा है। पंचायत कुछ देर बाद समाप्त हो गई। तब तक पुलिस और एलआईयू डटी रही।
हाईकोर्ट में पहुंची वक्फ कमेटी
वक्फ कमेटी के सचिव हाजी अबरार और कमेटी के अन्य लोग कब्जा रुकवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में हैं। इसके साथ ही मुस्लिम नेताओं ने मुख्यमंत्री को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराने की बात कही है।