फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nurse hanged in lata kunj

लता कुंज में नर्स ने फांसी लगाई

Wed, 03 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
nurse hanged in lata kunj
फांसी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मदिया कटरा रोड पर कैलाशपुरी स्थित लता कुंज अपार्टमेंट में सोमवार की रात नर्स अलका सिंह ( 25) ने अपने स्ट्राल से फांसी लगा ली। उसका शव पंखे से लटका मिला। मौके पर दो डायरियां भी मिलीं। इनसे पता चला कि वह अपने शादीशुदा मौसा देवेश से प्रेम करती थी। उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। उसके मना करने पर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसके पिता जंगजीत सिंह  ने देवेश के खिलाफ  आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा (306) में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अलका मूल रूप से फैजाबाद के पुरा कलंदर के मुहिया कपूरपुर गांव की थी। उसने जीजी नर्सिंग स्कूल से पढ़ाई की। जीजी नर्सिंग होम में ही नर्स के रूप में काम कर रही थी। लता कुंज में किराए पर रहती थी। यहीं पर रहने वाली उसकी सहेली मधु की सूचना पर सोमवार रात पुलिस पहुंची। उसका शव स्ट्राल से बनाए गए फंदे से पंखे पर लटका  था।
विज्ञापन

नीचे बेड पर दो डायरिया थीं। एक डायरी के आखिरी पेज पर सुसाइड नोट लिखा था। उसके पिता की ओर से दर्ज कराए गई एफआईआर के मुताबिक वह अपने मौसा देवेश से प्यार करती थी। उससे शादी करना चाहती थी। मौसा मूल रूप से एटा का रहने वाला है। आगरा में किराए पर रहता है। एक लोकल केबल नेटवर्क में काम करता है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध थे। अलका उससे शादी करना चाहती थी। उसने मना कर दिया था। इसी से तनाव में आकर उसने जान दे दी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत थाना ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वह फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुमने मुझे धोखा दिया.... मैं मर रही हूं
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलका की डायरियों में पूरी प्रेम कहानी है। उसने लिखा है कि कैसे वह मौसा से प्यार कर बैठी। उसे लगा कि वह उसे दिल ओ जान से चाहता है। एक  पेज के सुसाइड नोट में उसने लिखा है, तूने मेरी कद्र नहीं जानी, मुझे धोखा दिया, तुम मुझे प्यार नहीं करते, जिसे करते हो, उसे ही करते रहो, तुम समझते हो मैं मर नहीं सकती, मैं मर रही हूं।

 अलका ने देवेश के सामने ही लगाई फांसी
मधु ने पुलिस को बताया कि देवेश रात में अलका से मिलने आया था। वह भी वहीं थी। तबीयत खराब होने के चलते अपने कमरे में चली गई। इसके बाद देवेश ने ही फोन पर उसे सूचना दी कि अलका ने फांसी लगा ली है। मधु का कहना है कि उसे लगता है कि अलका ने देवेश के सामने ही फांसी लगाई। वह मैन गेट से नहीं, दीवार कूदकर भागा। हालांकि पुलिस को इस पर यकीन नहीं हो रहा है।


 भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा
अलका की मां रो रोकर देवेश को कोस रही थी। बार बार कह रही थी भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा। अलका अपने छह भाई बहन में पांचवें नंबर की थी। सबसे बड़ा भाई सूरज बैंक में है। अमित ठेकेदार है। बहन रेनू की शादी हो चुकी। सबसे छोटा भाई अभय बीएससी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed