फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nakal738

नकल के कारोबार का हिसाब-किताब मिला

Fri, 24 Mar 2017 12:44 AM IST
नकल के कारोबार का हिसाब-किताब मिला
नकल के कारोबार का हिसाब-किताब मिला Updated Fri, 24 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
nakal738
नकल के कारोबार का हिसाब-किताब मिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडलीय उड़नदस्तों को गुरुवार को मथुरा के परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्त नकल मिली। जेडी डा. प्रदीप कुमार ने श्रीकृष्ण इंटर कालेज के कक्ष से सूची बरामद की। इस पर नकल के कारोबार का हिसाब किताब लिखा मिला। बड़ी संख्या में नकल सामग्री और अन्य बड़ी अनियमितताएं पाई गईं। 
विज्ञापन

 श्रीकृष्ण इंटर कालेज में जेडी का दस्ता हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान पहुंचा। यहां कक्ष निरीक्षक सतीश सिंह के पास से मोबाइल और नकल सामग्री बरामद की गई। इनके खिलाफ एफआईआर के आदेश केंद्र व्यवस्थापक को दिए। आठ परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर बदले फोटो मिले। इनको दस्ते ने कब्जे में ले लिया। संबंधित पाली की परीक्षा निरस्त करने और केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की जा रही है। पहली पाली में ही जेडी के दस्ते ने चरन सिंह इंटर कालेज, मुगर्रा से एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। 
विज्ञापन

जेडी के उड़नदस्ते ने ही दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान मधुसूदन शर्मा इंटर कालेज से एक नकलची पकड़ा। वहीं जयराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावन में भगदड़ की स्थिति मिली। बाहरी लोग केंद्र में घुसे थे, जेडी के दस्ते के साथ चल रहे पुलिस कर्मियाें को धक्का देकर भागे। केंद्र में चार चार्ट बरामद किए गए थे, इन पर प्रश्नों के उत्तर लिखे गए थे। एक परीक्षार्थी के पास भी एक चार्ट बरामद किया। वहीं एक परीक्षार्थी के पास से पर्चियां बरामद की गई। यहां की भी संबंधित विषय की परीक्षा निरस्त करने और केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीआर ने 13 नकलची पकड़े
आगरा। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा के दस्ते ने भी मथुरा के ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कुल 13 नकलची पकड़े गए। पहली पाली में श्रीकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल, पटलोनी से एक, बलभद्र इंटर कालेज, बल्देव से एक, राष्ट्रीय इंटर कालेज, राया से दो परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। वहीं दूसरी पाली में श्रीकृष्ण वनस्थली इंटर कालेज, मानागरी से चार, बृज हितकारी इंटर कालेज, बाजना से एक, जनता इंटर कालेज, नौझील से चार नकलची पकड़े।  

विवि: कुणाल इंस्टीट्यूट में तीन नकलची पकड़े 
डा. भीमराव अंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा में गुरुवार को नकलची पकड़े गए। उड़नदस्ताें ने कई परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर प्रबंधक और उसका पुत्र मिला। वहीं एक केंद्र पर सीटिंग प्लान गड़बड़ मिला। बीएससी की परीक्षा के दौरान डा. यूएन शुक्ला, डा. विनोद कुमार, डा. भूपेंद्र सिंह, डा. चंद्रवीर का उड़नदस्ता कुणाल इंस्टीट्यूट, तेहरा, ग्वालियर रोड पहुंचा। यहां तीन परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। मायादेवी कालेज, बरहन रोड में गुरुवार को शाम करीब 3:30 बजे उड़नदस्ता पहुंचा तो कालेज प्रबंधक और उसका पुत्र परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करा रहे थे। परीक्षा शुरू होने का समय 03:00 बजे का है। पीआरओ डा. गिरजाशंकर ने बताया कि प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध मिली। नियमानुसार उन्हें केंद्र पर नहीं होना चाहिए। 

उड़नदस्ते के सदस्याें डा. पुष्पेंद्र सिंह, डा. रनवीर सिंह, डा. गौतम जैसवार की रिपोर्ट पर कुलपति ने केंद्र पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया है। आगे की परीक्षाएं पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हाेंगी। द्वितीय पाली में सरदार पटेल कालेज, खेरागढ़ में परीक्षा देरी से शुरू हुई। संबंधित प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं जगनेर स्थित सुरेश चंद्र सिंघल कालेज में परीक्षार्थी सीटिंग प्लान के अनुरूप बैठे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed