{"_id":"57474a1a4f1c1ba22c69276c","slug":"murder-of-buisness-man-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर खाद व्यापारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध पर खाद व्यापारी की हत्या
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
डौकी के गांव पैतीखेड़ा से दुकान बंद कर गुरुवार शाम करीब छह बजे फतेहाबाद स्थित अपने घर लौट रहे खाद व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता ( 65) की रास्ते में हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनसे लूट का प्रयास किया। उनके विरोध में उन्हें गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उधर, गोली मारने के बाद बदमाश 20 हजार कैश से भरा बैग और एक्टिवा स्कूटर लूट ले गए।
वे अपनी खाद-बीज की दुकान बंद कर एक्टिवा से ही घर जा रहे थे। गांव पैतीखेड़ा और नगला विसे के बीच में पैदल आए तीन बदमाशों ने उनका एक्टिवा रोक लिया। उनसे थैला छीनने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी।
वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। बदमाश थैला लेकर एक्टिवा से ही भाग निकले। वहां से गुजरते राहगीर ने कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। उधर सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। वे उन्हें लेकर आगरा गए। हास्पिटल में डाक्टर ने उन्हें मृत बताया।
विज्ञापन
उधर, उनके आवास पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। आला अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने के चलते उनमें रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के ढीले रवैये से ही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इस रूट पर पहले भी कई वारदात हो चुकी हैं।
चेकिंग में ढिलाई बरती
वारदात के पांच मिनट बाद ही पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके बावजूद आस-पास के रास्तों पर ठीक से चेकिंग तक नहीं कराई गई। इसी के चलते बदमाश आसानी से भाग निकले।
हर बार की यही कहानी
यह पहला मौका नहीं है जब किसी व्यापारी को दुकान से घर लौटते समय मारा गया हो। इससे पहले कई वारदात हो चुकी हैं। डीजीपी के आदेश हैं कि शाम के समय पुलिस अलर्ट रहे। लेकिन इसका असर नहीं पड़ रहा।
सुरक्षित नहीं देहात के रास्ते
तीन दिन पहले ही खंदौली में दो व्यापारियों से 30 किलो चांदी लूटी गई। इसके बाद यह घटना हो गई। देहात के रास्तों पर लगातार वारदात हो रही हैं। पुलिस का इस पर ध्यान नहीं है।