{"_id":"fd633c0cfda3da755f315e0e311227f1","slug":"murder-in-shamshabad-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशा कारीगर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशा कारीगर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद रोड स्थित गायत्री एन्क्लेव के पास मंगलवार रात शीशा कारीगर सौरभ धाकरे (38) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे लेकर एसएन इमरजेंसी आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत बताया। हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।
मूलरूप से बटेश्वर क्षेत्र निवासी सौरभ पुत्र गुमान सिंह धाकरे शमसाबाद रोड स्थित नालंदा आशियाना में किराये पर परिवार सहित रहते थे। वह कहरई मोड़ स्थित अपने जीजा सोनू की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार रात वह किसी काम से ताजगंज आए थे। वह रात तकरीबन आठ बजे एक्टिवा पर ताजगंज से घर लौट रहे थे। गायत्री एन्क्लेव के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी, जिससे वह एक्टिवा सहित गिर पड़े। इस पर आसपास के लोगों को लगा कि एक्टिवा का टायर बर्स्ट होने से हादसा हो गया है। सौरभ के सिर से खून निकल रहा था।
लोगों की सूचना पर कुछ ही देर मेें परिवारीजन और बाद में पुलिस भी पहुंच गई। वह सौरभ को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने ही गोली लगने के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस के होश उड़ गए। मृतक के साले रिंकू ठाकुर का कहना था कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
साइलेंसर लगा था असलाह
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। इस कारण काफी देर तक लोग सौरभ के हादसे में घायल होने की आशंका जताते रहे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचने के बाद यही समझती रही। आशंका है कि गोली जिस असलाह से मारी गई उसमें साइलेंसर लगा होगा।
परिवार में मचा कोहराम
मृतक सौरभ तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी सुषमा और तीन साल का बेटा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।