फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in samri ka taal

सैमरी का ताल में पत्नी को गोलियों से भूना

Wed, 29 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 29 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
murder in samri ka taal
ताजगंज के सैमरी का ताल में मंगलवार सुबह पांच बजे रेखा (30) की घर के अंदर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके पति जनक सिंह पर है। रेखा को पहले बेरहमी से बुरी तरह पीटा गया। शव पर कई जगह इसके निशान मिले है। इसके बाद उसे लाइसेंसी बंदूक से चार गोलियां मारी गई। दो सीने, एक जांघ और एक कंधे पर गोलियां लगीं। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी। काफी दिन से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

रेखा ब्राहमण थी। जनक सिंह ठाकुर है। दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज की थी। उनके परिवार शमशाबाद के हैं। शादी के बाद दोनों सैमरी का ताल में आकर रहने लगे थे। दोनों एक दूसरे को दिलो जान से चाहते थे। लेकिन कुछ समय से विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़ा होता था। कई बार मारपीट हुई थी। जनक टैंकर चलाता है। घटना वाले दिन सुबह पांच ही घर पहुंचा था।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही घर से चीखने की आवाज बाहर पहुंची। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जनक सिंह को बंदूक हाथ में लेकर भागते हुए देखा। अंदर पहुंचे, तो रेखा की लाश पड़ी थी। एफआईआर जनक के जीजा सतीश ने दर्ज कराई है। जनक और रेखा का चार साल का बेटा अभिषेक है। सीओ असीम चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा, मम्मी को मत मारो...
आगरा। मासूम अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पापा और मम्मी में पहले झगड़ा हुआ। इसके बाद पापा ने मम्मी को बहुत मारा। उसने कहा, पापा आप मम्मी को मत मारो, लेकिन वह माने नहीं।

सैंया में बालक की गला रेतकर हत्या
ग्राम बिरहरू के नगला निहाल में बालक अभिषेक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बालक सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे खेलने के दौरान घर से लापता हो गया था। मंगलवार की शाम उसका शव खेत में चारा लेने गए युवक को मिला। उसकी सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। फोरेंसिक टीम ने  मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।

ग्राम नगला निहाल निवासी यशपाल सिंह मलपुरा में परिवार के साथ रहकर सिंकदरा स्थित एक स्कूल में गार्ड की नौकरी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपने गांव नगला निहाल गए थे। वहां दिन में खेलने के दौरान उनका पुत्र अभिषेक (11) लापता हो गया। अभिषेक कक्षा छह का छात्र था। उन्होंने थाना सैंया पुलिस को मामले की जानकारी दी। मंगलवार शाम को गांव के ही मंगल सिंह पुत्र रघुराज सिंह अपने खेत में चारा लेने गए तो वहां बालक का शव पड़ा मिला। मंगल सिंह ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस भी पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। परिवारीजनों ने घटना के पीछे किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed