फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in fatehpur seekri

दरी कारखाने में बुनकर की हत्या

Wed, 20 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 murder in fatehpur seekri
आजाद

विज्ञापन
 तेहरा गेट के समीप सूआ का बाग स्थित दरी कारखाने में सोमवार रात एक बुनकर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह पानी लेने आने पर हुई। जिंदगी की उम्मीद पर परिजन युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसपीआरए, डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
तेहरा गेट निवासी दौलत उस्मानी पुत्र प्यारे के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का आजाद (20) सूआ का बाग स्थित दरी कारखाने में बुनकर का काम करते थे। सोमवार रात 11 बजे वह वहीं सोए। बाद में इलैक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करने वाला तीसरे नंबर का पुत्र मुबारक रात बारह बजे आकर पास में ही दूसरी चारपाई पर सोया। सुबह लगभग साढे़ छह बजे जब दौलत कारखाने पर पानी लेने पहुंचे तो आजाद पानी के ड्रम में झुका पड़ा था। पास जाकर देखा तो उसके हाथ बंधे हुये थे। उनका मुंह उसी की शर्ट से ढककर बंधा था। भारी पत्थर बिजली की केबल से बांधकर गले में लटकाया गया था। आननफानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बाद में एसपीआरए बबिता साहू भी पहुंच गईं। उन्होंने परिवारीजनों से पूछताछ की। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के जल्द खुलासे की मांग
परिवारीजनों और मोहल्ले वालों ने पुलिस से जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। गुस्साए लोगों ने बमुश्किल पुलिस को शव उठाने दिया। परिवारीजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह परिवार के साथ रह कर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed