{"_id":"58221b8c4f1c1bf77eb39003","slug":"murder-bah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह में हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाह में हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या

Updated Wed, 09 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाह में हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाडे़ गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह बाह हाईवे स्थित दुकान पर हिस्ट्रीशीटर प्रमोद जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वारदात को अंजाम देकर शूटर इत्मिनान से निकल गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
गढ़ा पचौरी बाह निवासी प्रमोद जोशी (60) बाह थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बाह हाईवे पर एनडी जैन पब्लिक स्कूल के ठीक सामने उसकी दुकान है। मंगलवार की सुबह साढे़ नौ बजे के करीब छोटा पुत्र राजू बाइक से प्रमोद जोशी को दुकान पर छोड़कर गया। दुकान खोलकर वह कुर्सी पर बैठे ही थे। तभी दुकान में एक्टिवा पर सवार होकर तीन नकाबपोश शूटर पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली प्रमोद जोशी के सीने और दूसरी गोली बाजू में लगी। कुर्सी पर ढेर होते ही दो शूटर एक्टिवा पर सवार होकर आगरा की ओर तथा एक पैदल ही बाह कस्बे की ओर निकल गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कुर्सी पर खून से लथपथ प्रमोद जोशी का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। मृतक पुत्र अनूप ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। हिस्ट्रीशीटर की हत्या की जानकारी होने पर कई थानों का फोर्स लेकर एसपी पूर्वी रमेश प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि मृतक बाह थाने में हिस्ट्रीशीटर था। वारदात का जल्द ही खुलासा करने का निर्देश बाह पुलिस को दिया। नवागत इंस्पेक्टर सलीम खां ने बताया कि वारदात के सिलसिले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
--------
दर्ज थे लूट, हत्या, अपहरण, धोखाधड़ी के कई मामले
बाह। मृतक प्रमोद जोशी के खिलाफ लूट, हत्या, अपहरण, धोखाधड़ी जैसे कई मामले दर्ज थे। 1983 में चोरी की वारदात से आपराधिक सफर शुरू हुआ था। 1987 में हत्या की वारदात के बाद 1992 में जिला पंचायत की जमीन को कब्जाने के मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। 1995 में पुलिस ने 3 यूपीगुण्डा एक्ट की कार्यवाही की। आगरा से अगवा युवक का कंकाल 2004 में मंगदपुर के कुएं से बरामद हुआ था। उसमें अपहरण और हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बाह पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ कुल 13 मामले दर्ज हुए थे।